17 मई 2024 - 07:39
एयर इंडिया की फ्लाइट ट्रक से टकराई, 180 लोग थे सवार

“लगभग 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान की नोज और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बावजूद, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

180 लोगों को ले जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ट्रक से टकरा गई हालाँकि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन एयरबस का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि 180 यात्रियों के साथ दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान पुणे हवाई अड्डे के रनवे पर एक टग ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर की वजह से विमान को नुकसान हुआ, लेकिन यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया, “लगभग 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान की नोज और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बावजूद, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।

एएनआई ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने टक्कर का कारण निर्धारित करने के लिए एक जांच शुरू की है। शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि जमीन पर विमान को चलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टग ट्रक ने टैक्सीग प्रक्रिया के दौरान विमान को टक्कर मार दी।